अयोध्या में फिर खिला कमल का फूल।
अयोध्या : अयोध्या से फिर मिला जनता का आशीर्वाद लल्लू सिंह दोबारा फैजाबाद लोकसभा से सांसद निर्वाचित। 2014 की मोदी लहर 2019 में भी कायम। लगभग 345 से अधिक सीटों पर कब्जा करने में भारतीय जनता पार्टी कामयाब रही। देश की सियासत में अहम किरदार निभाने वाली फैजाबाद संसदीय सीट पर एक बार फिर से कमल खिल गया | भाजपाई दुर्ग सपा बसपा गठबंधन की तमाम कोशिशों के बावजूद निराशा हाथ लगी | इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी आनंद सेन यादव को लगभग 64822 से अधिक वोटों से शिकस्त दी है | भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है | कांग्रेस के लिए काफी शर्मनाक स्थिति रही। इस सीट पर कांग्रेस लगभग 50 हजार वोटों के आसपास सिमट गयी | कांग्रेस के निर्मल खत्री को उनके परंपरागत वोट भी नहीं मिले। हिंदुस्थान समाचार से खास बातचीत में लल्लू सिंह ने कहा कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है उनके सुशासन की जीत है सबका साथ सबका विकास का नारा साकार हुआ। प्रदेश में सपा बसपा के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि यह गठबंधन झूठ और धोखेबाजी का गठबंधन था जो सिर्फ स्वार्थ के लिए ही किया गया था जनता ने इसे नकार दिया। आज एक बार फिर हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है देश के विकास में हम और तेजी से कार्य करेंगे। भाजपा कार्यालय पर ढोल नगाड़ों की गूंज जश्न का माहौल।
श्रेणी

