अयोध्या।
इस कार्यक्रम में सभी लोगों का स्वागत-मुख्यमंत्री
पूज्य संतों का सानिध्य प्राप्त हुआ- योगी
संतों के सानिध्य में धर्म पर चर्चा-योगी
कई मुद्दों पर चिंतन का मौका मिला-योगी
संत का जीवन आदर्शों पर होता है-योगी
गरीबों के लिए योजनाएं शुरु की गईं-योगी
इस साल बहुत बड़ा काम हुआ है- योगी
मोदी जी की सरकार फिर से आई- योगी
इसके लिए सभी का धन्यवाद- मुख्यमंत्री
मोदी सरकार गरीबों के लिए काम करेगी-योगी
इससे बड़ा कोई काम नहीं हो सकता है-योगी
विश्व भारत की तरफ देख रहा है-मुख्यमंत्री
कमजोर लोग शांति की बात नहीं करते-योगी
समृद्ध राष्ट्र ही शांति की बात करेगा-योगी
भारत के लिए दुनिया में नया भाव आया-योगी
विश्व में भारत समृद्धि के साथ उभरा है-योगी
मोदी जी के चलते भारत का मान बढ़ा-योगी
कुंभ को विश्व में मान्यता दिलाई- योगी
74 देशों के प्रमुख कुंभ आए थे-मुख्यमंत्री
गंगा पूजन में पीएम मोदी आए थे-योगी
पीएम मोदी ने गंगा में स्नान किया-योगी
स्वच्छता,सफाई का पीएम ने संदेश दिया-योगी
24 करोड़ लोगों ने कुंभ में स्नान किया-योगी
भारत की सनातन परम्परा आगे बढ़ा रहे-योगी
दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत- योगी
बिना भेदभाव के मताधिकार का अधिकार-योगी
इंग्लैंड में मताधिकार बाद में मिला था- योगी
पूर्व सरकारों ने राम से दूरी बना ली- योगी
संविधान का मूल चित्र भगवान राम हैं-योगी
अयोध्या को अलग पहचान दिया गया-योगी
संस्कृति भूलकर राष्ट्र आगे नहीं बढ़ेगा-सीएम योगी
रामलीला का मंचन रुकवा दिया गया था-योगी
हमारी सरकार ने रामलीला शुरू कराई- सीएम योगी
इस बार दीपोत्सव और भी भव्य होगा-मुख्यमंत्री
हमारा एक ही लक्ष्य एक ही धर्म होना चाहिए-योगी
राष्ट्र धर्म से ऊपर कुछ नहीं है- मुख्यमंत्री योगी
राम काज किए बिना हमें कहां विश्राम- योगी
अयोध्या आकर हमेशा खुशी होती है-योगी
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
अयोध्या।
सीएम योगी ने दलित महादेव के परिवार से की मुलाकात।परिवार ने राम की पैड़ी पर की मुलाकात।अयोध्या के पिछले दौरे पर सीएम योगी ने इसी दलित के घर किया था भोजन।
अयोध्या।
सीएम योगी गुप्तार घाट के लिए हुए रवाना। राम की पैड़ी भजन स्थल का निरीक्षण कर गुप्तार घाट के लिए हुए रवाना। गुप्तार घाट पर भी विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण।
नतीजों के बाद अयोध्या में संतों के मंच से सीएम योगी का विपक्ष पर सबसे बड़ा बयान
. अयोध्या में बोले सीएम कोई कमज़ोर राष्ट्र नहीं कर सकता शान्ति और सद्भाव की बात
अयोध्या। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में संतों के मंच से कहा कि एक बार फिर से देश की जनता ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाया है | इसके लिए अयोध्या के संतों और एक के नागरिकों के सहयोग और आशीर्वाद के लिए मै धन्यवाद देता हूँ | सीएम योगी ने कहा कि भारत को दुनिया की एक महाशक्ति बनाने का एक अवसर हमें फिर से मिला है ,हमे लोक कल्याण करने का हमें अवसर मिला है और इससे बड़ा काम कोई दूसरा नहीं हो सकता | दुनिया में मानवता ,करुणा मैत्री का संदेश भारत ने दिया है अगर कहीं दुनिया में शांति और मैत्री और मानवता के बारे में चर्चा होगी तो हमेशा भारत का नाम सबसे पहले आएगा | देश की सुरक्षा के मूदे मुद्दे परसीएम योगी ने कहा कोई कमजोर समाज शांति और सौहार्द की बात नहीं कर सकता ,कोई कमजोर राष्ट्र भी शांति और सौहार्द की बात नहीं कर सकता | एक समृद्धशाली राष्ट्र ही एक शक्तिशाली राष्ट्र ही यह बात कर सकता है | भारत बीते 5 वर्ष के दौरान जिस द्रुत गति से आगे बढ़ा है जो विकास का अभियान चलाया गया है | भारत की परंपरा और विरासत के बारे में दुनिया के मन में जो नया आदर का भाव पैदा हुआ है यह एक नई स्थिति है | अयोध्या में बोले सीएम कोई कमज़ोर राष्ट्र नहीं कर सकता शान्ति और सद्भाव की बात दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराना एक चुनती थी, यह संकल्प हमारी सरकार ने पूरा किया है | देश के सबसे बड़े राज्य में 80 लोकसभा सीटों पर होने वाले मतदान में एक भी लोकसभा सीट पर किसी भी प्रकार की हिंसा असुविधा नहीं हुई | शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ इस कार्य के लिए प्रदेश और देश के मतदाताओं ने जो योगदान दिया वह एक उदाहरण है | विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा जो लोग तरह-तरह के आरोप लगा रहे थे उन्हें इस चुनाव में जनता ने जवाब दे दिया | जो काम करेगा उसे जनता मौका देगी जो नकारात्मक सोच लेकर चलेगा उसे जनता नकार देगी | जो देश और समाज के लिए अंतः करण से सोचेगा देश उसके लिए उसके साथ खड़ा होगा | इस चुनाव ने देश की सुरक्षा को मजबूत किया है देश सुरक्षित है तो धर्म सुरक्षित है और अगर धर्म सुरक्षित है तो हम सब सुरक्षित हैं | देश के अंदर जब सकारात्मक सोच की सरकार होती है तो वह उस देश के मूल्यों और आदर्शों का सम्मान करते हुए उसे आगे बढ़ाने का भी कार्य करती है | 1952 में पहली बार जब देश में सरकार बनी तब से लेकर लगातार शाशन करने वाली सरकारों ने संविधान में जिन मूल्यों का जिक्र है क्या उनकी रक्षा की है |
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐



