थाना-कोतवाली नगर,जनपद-अयोध्या
*दिव्यांग किशोरी से दुराचार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
श्री आशीष तिवारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद-अयोध्या महोदय द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 864/19 धारा 376/342/323 भादवि व 3(2)(V) SC/ST Act व 3/4 पॉक्सो एक्ट* में वाँछित अभियुक्त राजा अग्रवाल पुत्र श्यामलाल अग्रवाल निवासी नई बाजार पुरानी बस्ती थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती हालपता.. बल्लाहाता रिकाबगंज थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
उल्लेखनीय है कि दिनाँक 07.11.2019 को वादी द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीरी सूचना की गयी कि उसकी दिव्यांग बहन को अभियुक्त राजा अग्रवाल उपरोक्त द्वारा कमरे में जबरदस्ती खींच कर दुराचार करने के सम्बन्ध में मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत होकर विवेचना श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर अयोध्या द्वारा की जा रही थी। मुकदमा उपरोक्त में वाँछित होने के कारण अभियुक्त राजा अग्रवाल उपरोक्त को आज दिनाँक 08.11.2019 को भैरव मंदिर बल्लाहाता रिकाबगंज में उ0नि0 श्री अमित कुमार चौकी प्रभारी रिकाबगंज मय हमराही आरक्षी अशोक कुमार के द्वारा गिरफ्तार किया गया है जिसके सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
राजा अग्रवाल पुत्र श्यामलाल अग्रवाल निवासी नई बाजार पुरानी बस्ती थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती हालपता.. बल्लाहाता रिकाबगंज थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मी का नाम-*
उ0नि0 श्री अमित कुमार चौकी प्रभारी रिकाबगंज थाना को0, अयोध्या
का0 अशोक यादव थाना को 0नगर, अयोध्या 👇
