✅अयोध्या।
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अयोध्या पहुंचे। फैजाबाद सर्किट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर। डीएम अनुज झा व एसएसपी आशीष तिवारी रहे मौजूद। अवध विश्वविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में करेंगे शिरकत।
✅गोंडा।
सरयू नदी में नाव पलटी। पीपा पुल से टकराकर पलटी सवारियों भरी नाव, 32 लोग नाव में थे सवार। 12 लोग खुद तैरकर नदी से निकले, 1 व्यक्ति का शव नदी से हुआ बरामद। प्राथमिक शिक्षक संदीप गुप्ता के रूप में हुई मृतक की हुई पहचान,।पुलिस और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुटे, निर्माणाधीन पीपा पुल बना हादसे का कारण, भारी संख्या में ग्रामीणों का लगा जमावड़ा। लोगों की तलाश जारी। उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के ऐली परसौली कैथी घाट का मामला।
✅अयोध्या।
गोंडा के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र में नाव पलटने का मामला। अयोध्या पुलिस भी रेस्क्यू के लिए रवाना।रुदौली थाना क्षेत्र के सरयू घाट पर जल पुलिस व अन्य अधिकारी मौके पर। उमरी बेगमगंज व रुदौली की सीमा है घटना स्थल।
✅अयोध्या।
अधेड़ दुखहरण सिंह की आत्महत्या का मामला।पति का शव देखकर पत्नी ने भी दम तोड़ा। पत्नी की हार्ट अटैक से हुई मौत। कल देर शाम दुखहरण सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर की थी खुदकुशी। थाना कुमारगंज क्षेत्र का मामला।
