प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 29.01.20
*6 गोवंशीय पुश के साथ 1 पशु तस्कर गिरफ्तार, एक अवैध तमंचा, 2 जिन्दा कारतूस, एक पिकप गाड़ी बरामद*
*सराहनीय कार्य थाना कोतवाली बीकापुर जनपद अयोध्या।*
श्री आशीष तिवारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या के दिशा-निर्देशन में अपराध व अपराधियों के नियन्त्रण व रोकथाम अवैध शराब निष्कर्षण तथा गोवंशीय पशुओं की तस्करी व विक्रय के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना स्थानीय पर गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम मजरुद्दीनपुर बाग रेलवे क्रासिंग के पास खजुरहट में दबिश दी गयी जिसमे अभियुक्त 1-कन्हैया लाल प्रजापति के पास से एक अदद तमन्चा 12 बोर मय दो अदद कारतूस व एक अदद पिकप में छः गोवंशीय सांड लदे हुए वरामद हुए । जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली बीकापुर पर मु0अ0सं0 74/2020 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा मु0अ0सं0 75/2020 धारा 3/25 अधिनियम बनाम 1-कन्हैया लाल प्रजापति पुत्र देवीप्रसाद नि0 बागरकला थाना करौंदीकला जनपद सुल्तानपुर 2-सलमान पुत्र अज्ञात 3- इजहार उर्फ नाटे पुत्र अज्ञात 4- गज्जू पुत्र अज्ञात 5- किन्नी पुत्र अज्ञात नि0गण रानीमऊ जनपद जौनपुर पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. कन्हैया लाल प्रजापति पुत्र देवीप्रसाद नि0 बागरकला थाना करौंदीकला जनपद सुल्तानपुर
*विवरण अपराध–*
मु0अ0सं0 74/2020 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम मु0अ0सं0 75/2020 धारा 3/25 अधिनियम
*बरामदगी का विवरण-*
एक अदद तमन्चा 12 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक अदद गाड़ी पिकप नं0 UP62BT 1719 व 6 अदद गोवंशीय सांड ।
*पुलिस टीम-*
1. व0उ0नि0 राजेश कुमार
2. उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव
3. का0 शैलेष कुशवाहा
4. का0 संजय यादव
5. का0 बृजेश यादव
6. का0 धीरेन्द्र मिश्रा
7. का0 मेराजुल हसन👇
श्रेणी
