अयोध्या :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा लगाएगी 32 करोड़ पेड़,इसी परिपेक्ष में अयोध्या में भी 5 लाख वृक्षारोपण की शुरुवात हो चुकी है, और प्रत्येक बूथ पर 50 पेड़ लगने हैं,आपको बताते चलें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने आज 22 जुलाई को सोहावल के विशुनपुर सारा नवीगंज में भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री आशीष तिवारी के आवास स्थित आम की बाग में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित वृक्षारोपण किया,इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी,मण्डल महामंत्री जगदम्बा मिश्रा,मण्डल उपाध्यक्ष करुणापति मिश्रा, अरुण सिंह,अतुल सिंह,रामकेवल रावत, राजितराम रावत,जय करन पूर्व प्रधान आदि बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित।










